आज सुलझ सकता है बीजेपी और शिवसेना के बीच सीट बंटवारे का विवाद
(India)
महाराष्ट्र विधानसभा में बीजेपी और शिवसेना के बीच सीट बंटवारे का विवाद आज पूरी तरह सुलझ सकता है। सूत्रों के मुताबिक शिवसेना ने शनिवार को बीजेपी को सीटों के बंटवारे का नया फॉर्मूला दिया। जिस पर समझौते की उम्मीद बनती दिख रही है। महाराष्ट्र में बीजेपी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही शिवसेना ने बीजेपी के सामने नया फॉर्मूला रखा है। शिवसेना अब बीजेपी को सिर्फ 126 सीटें ही देने को राजी है। शिवसेना खुद 155 सीटों पर लड़ना चाहती है। शिवसेना स्वाभिमानी शेतकारी संगठन को 7 सीटें देने को तैयार है। और बाकी सीटें छोटे दलों को देने का फैसला किया गया है। लेकिन शिवसेना के नेता इस मुद्दे पर खुलकर मीडिया के सामने बोलने से बच रहे हैं। सूत्रों की मानें तो बीजेपी 126 सीटों के प्रस्ताव पर तो मान गई है। लेकिन वह चाहती है कि एनडीए गठबंधन की पार्टियों को कम से कम 18 सीटें मिले। वहीं सीएम के मुद्दे पर भी मामला अभी फंसा हुआ है। महाराष्ट्र बीजेपी का कहना है कि महाराष्ट्र की जनता तय करेगी कि मुख्यमंत्री की कुर्सी किसे मिले। रविवार को शिवसेना की कार्यकारिणी की भी बैठक है। जिसके बाद मामले में पूरी स्थिति साफ हो सकेगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।