प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आम चुनावों में वाराणसी लोकसभा सीट से चुनौती देने वाले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन्हें एक पत्र लिखकर कई विवादित मुद्दों पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया है। उन्होंने पत्र में लव जिहाद, दिल्ली में आप के विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश, बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, चीन की घुसपैठ और पाकिस्तान की ओर से हो रहे सीजफायर उल्लंघन जैसे मुद्दों को उठाया। साथ ही पीएम मोदी की इन संवेदनशील मुद्दों पर चुप्पी साधने के लिए कड़ी आलोचना भी की है। पत्र में उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर केंद्र सरकार की नीयत पर सवाल भी उठाए। पत्र में उन्होंने लिखा है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की अेार से एम्स के सीवीसी संजीव चतुर्वेदी को पद से हटाने के बाद लोगों को लगता था कि आप इस मामले में दखल देते हुए उन्हें वापस पद पर कायम करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिससे लोगों को निराशा हुई है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।