अरुण जेटली जांच के लिए फिर से अस्पताल में भर्ती
(DELHI, India) जेटली का इसी महीने मधुमेह के नियंत्रण के लिए आपरेशन हुआ था। उन्हें कल शाम साकेत :दिल्ली: के मैक्स हास्पिटल में भर्ती कराया गया। जेटली को कल छुट्टी मिल सकती है। मंत्री के करीबी सूत्रों के मुताबिक जेटली ठीक हैं लेकिन उन्हें निगरानी में रखा गया है। जेटली के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं जिनमें सीबीडीटी की नयी वेबसाईट पेश करने का कार्यक्रम भी शामिल है। मैक्स हेल्थकेयर के उप-चैयरमैन और मैक्स इंस्टीच्यूट आफ मिनिमल ऐक्सेस, मेटाबोलिक और बैरियाट्रिक सर्जरी विभाग के निदेशक डा प्रदीप के चौबे ने कहा कि जेटली को उनकी किडनी की जांच के लिए पहले तय कार्यक्रम के तहत कल शाम छह बजे अस्पताल में भर्ती किया गया। सूत्रों ने कहा कि मंत्री ने पेट में मामूली संक्रमण की शिकायत की थी। इससे पहले इस महीने 61 वर्षीय भाजपा नेता की मधुमेह नियंत्रण के लिए इलेक्टिव लैप्रोस्कोपिक आपरेशन हुआ था।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।