एशियन गेम्‍स: कांस्य पदक ही जीत पाईं दीपिका पल्लीकल
(India) भारत की 23 वर्षीय दीपिका को डेविड ने 25 मिनट के भीतर 4-11, 4-11, 5-11 से हराया। शीर्ष वरीयता प्राप्त मलेशियाई खिलाड़ी निकोल खिताब की प्रबल दावेदार है जिसने 1998 बैंकाक एशियाई खेलों में स्क्वाश को पहली बार शामिल किये जाने के बाद से एक भी मैच नहीं गंवाया है। वह मुकाबले की शुरूआत से ही जबर्दस्त फार्म में थी जिससे पल्लीकल को मौका ही नहीं मिल सका। भारत ने ग्वांग्झू खेलों में चार वर्ग में से तीन में कांस्य पदक जीते थे लेकिन इस बार चारों वर्ग में वह पदक का दावेदार है। पल्लीकल के पदक से पहले भारत ने 1998 से अभी तक एशियाई खेलों में चार पदक (सभी कांस्य) जीते थे जिनमें से दो पुरुष एकल में सौरव घोषाल ने जीते और बाकी महिला तथा पुरूष टीम को मिले थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।