(India)
भारत ने दो महीने पहले ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो में छह पदक जीते थे लेकिन एशियाई खेलों से चारों भारतीय जुडोकाओं, तीन महिला और एक पुरुष को खाली हाथ स्वदेश लौटना होगा। राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता राजविंदर महिलाओं के 78 किग्रा से अधिक भार वर्ग में कांस्य पदक की दौड़ में बनी थी लेकिन अपने से अधिक शक्तिशाली नागिरा के सामने उनकी एक नहीं चली जिन्होंने उन्हें ‘इप्पोन’ के सहारे केवल दो मिनट 11 सेकेंड में चित कर दिया। इससे पहले राजविंदर क्वार्टर फाइनल में मंगोलिया की जावजमा ओडकुहु से हार गयी थी जो बाद में फाइनल में पहुंची और इस तरह से भारतीय खिलाड़ी को रेपाशेज में खेलने का मौका मिल गया। राजविंदर से पहले लिखमबाम सुशीला देवी, थोडम कल्पना देवी और पुरूष वर्ग में नवजोत चाना भी पोडियम तक नहीं पहुंच पाये थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।