बसपा नेता ने दिया विवादित बयान
(India)
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिन्दू धर्म के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा था कि शादी विवाह में गौरी गणेश की पूजा न करें। कर्पूरी ठाकुर भागीदारी महासम्मेलन में बीएसपी नेता ने कहा कि ये मनुवादी व्यवस्था में दलितों और पिछड़ों को गुमराह कर उनको गुलाम बनाने की चाल है। उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म में इंसान का स्थान नहीं है। इस धर्म में अनुसूचित जातियां..जनजातियां और पिछड़े सब शूद्र हैं। ये सुअर को वराह भगवान कहकर सम्मान दे सकते हैं। गधे को भवानी...चूहे को गणेश...उल्लू को लक्ष्मी और कुत्ते को भैरो की सवारी कहकर पूज सकते हैं। लेकिन शूद्र को सम्मान नहीं दे सकते। जिसके बाद उनके विवाद पर राजनीति तेज हो गई है। लेकिन पार्टी प्रमुख मायावती ने इसे उनके व्यक्तिगत विचार बताया है। मायावती ने कहा कि मौर्य के बयानों से पार्टी का कोई लेना देना नहीं है और वो सभी धर्मों के रीति नीति का सम्मान करते हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।