बीजेपी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने मौर्य के बयान पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि हार की हताशा के कारण बीएसपी नेता अब सामाजिक व्यवस्थाओं पर कुठाराघात करने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि मतदाताओं पर ढीली होती पकड़ ने बीएसपी नेताओं को एक बार फिर अगड़ी जातियों के प्रति घृणा और वैमनस्य के रास्ते पर जाने को मजबूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह अगर वाकई मौर्य का निजी बयान है। तो मायावती को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।