कांग्रेस की जनजागरण यात्रा सभा में हंगामा
(India)
दिल्ली के नसीरपुर में कांग्रेस की जनजागरण यात्रा सभा हंगामे की भेंट चढ़ गई। सभा में लवली और हारून युसूफ की मौजूदगी में महाबल मिश्रा के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। जिससे कुछ देर के लिए सभा रोक दी गई। लेकिन बाद में फिर से सभा शुरू हुई। विरोध कर रहे लोग महाबल मिश्रा पर परिवार वाद का आरोप लगा कर नारेबाजी कर रहे थे। लोगों का आरोप था कि कांग्रेस के पूर्व एमपी अपने परिवार के अलावा किसी कांग्रेसी को आगे नहीं आने देते। जिसके चलते आम कांग्रेसी का दम घुटने लगा है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।