मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने 24 सितंबर को तुमकुर के पास एक कार्यक्रम में भाग लेने का फैसला किया है। उस वक्त मोदी वहां मौजूद होंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता आर अशोक ने शहर में मोदी की यात्रा से पहले संवाददाताओं से कहा कि हमने अपनी पार्टी के सदस्यों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ मंच साझा करने वाले किसी भी व्यक्ति की हूटिंग नहीं करने के लिए निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि भाजपा नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को पार्टी का कोई बैनर या झंडा भी कार्यक्रम स्थल पर नहीं लाने का निर्देश दिया है। मोदी आज शाम एचएएल हवाईअड्डे पर पहुंचेंगे जिसके शीघ्र बाद वह भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह राजभवन में रात बिताएंगे।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।