(DELHI, India)
इसके लिए अजित सिंह के समर्थक तुगलक रोड पहुंच गए हैं। दिल्ली पुलिस ने इस महापंचायत को गैरकानूनी करार दिया है। अजीत समर्थकों की मांग है कि 12 तुगलक रोड को चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय स्मारक बनाया जाए। अपनी इसी मांग को लेकर जाट नेता ये बैठक कर रहे हैं। अजित समर्थकों की मांग है कि इस इस बंगले को चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय स्मारक बनाया जाए। हालांकि सरकार पहले से ही इस मांग को खारिज चुकी है। केंद्र के मुताबिक स्मारक बनाने की नीति लुटियंस दिल्ली में खत्म हो चुकी है। गौर हो पिछले दिनों अजीत सिंह को ये बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया था जिसके बाद से ही अजीत सिंह समर्थकों इसका विरोध कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही यूपी के मुरादनगर में भी समर्थकों ने जमकर बवाल किया था।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।