गेंदबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा: धोनी
(India) धोनी ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच के बाद कहा,‘‘अगर आपको टूर्नामेंट जीतना है तो बेहतर प्रदर्शन करना होगा। हमारे बल्लेबाज हर बार 240 रन नहीं बनाएंगे।’ सुरेश रैना ने 43 गेंद में 90 रन की पारी खेली जिससे चेन्नई की टीम ने आसान जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीदें जीवंत रखी हैं सुपरकिंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 242 रन बनाने के बाद डोल्फिंस को 20 ओवर में 188 रन पर रोक दिया। धोनी ने कहा, ‘हमने काफी अच्छी बल्लेबाजी की। विकेट समान रही। रैना और मैकुलम को शानदार शुरूआत का श्रेय जाता है।’ उन्होंने कहा, ‘हमारे गेंदबाज जूझ रहे हैं और ऐसे में 15 से 20 रन अतिरिक्त बनाना महत्वपूर्ण होता है।’ पहले मैच में कोलकाता नाइट राडर्स के हाथों शिकस्त के बाद चेन्नई की टीम की यह पहली जीत है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।