चॉपर डील में मनीलॉन्‍डरिंग कानून के तहत पहली गिरफ्तारी
(DELHI, India) यह इस मामले में अपराध के धन को वैध दिखाने के आरोप में की गयी पहली गिरफ्तारी है। इस सौदे से 360 करोड़ रुपये के कथित कमीशन का पता लगाने का प्रयास कर रही जांच एजेंसी ने कल राष्ट्रीय राजधानी में खेतान के दो परिसरों पर तलाशी के बाद आज उसे गिरफ्तार किया। गौतम खेतान व्यवसायी के साथ साथ अधिवक्ता भी है। ईडी के सूत्रों ने कहा कि खेतान को मनीलांडरिंग रोधी कानून के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है। उससे मामले में विस्तृत पूछताछ की जानी है। कल एजेंसी ने तलाशी के दौरान एक करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण जब्त किए थे और कुछ ‘महत्वपूर्ण’ वित्तीय दस्तावेजों को अपने कब्जे में लिया था। प्रवर्तन निदेशालय ने इस साल जुलाई में खेतान, पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी और 19 अन्य लोगों के खिलाफ आपराधिक धाराओं के तहत एक एफआईआर दर्ज किया था। खेतान चंडीगढ़ स्थित कंपनी एयरोमैट्रिक्स के निदेशक मंडल में था। हेलीकाप्टर सौदे के वित्तीय लेनदेन के लिए कथित तौर पर मुखौटा कंपनी के रूप में काम करने के लिए इस कंपनी का गठन किया गया था।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।