महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी-शिवसेना नीत महायुति की समस्याएं अब भी समाप्त नहीं हुई हैं। मंगलवार को शुरुआती संकेत मिले कि बीजेपी और शिवसेना के बीच सीटों को लेकर चल रहे रार पर विराम लग जाएगी। लेकिन देर रात तक चली धुंआधार बैठकों का कोई खास परिणाम निकल कर सामने नहीं आया। मंगलवार रात तक यह गठबंधन सीट बंटवारे को लेकर मतभेदों को सुलझाने में विफल रहा । छोटे दल उन्हें की गई काफी कम सीटों की पेशकश पर असहमति जता रहे हैं। छह विपक्षी दलों के गठबंधन श्महायुतिश् में मतभेदों के समाधान में उस समय रोडा आ गया जब खबर आई कि शिवेसना हालांकि भाजपा की 130 सीटों की मांग पर सहमत है, लेकिन उसने 151 सीटों की अपनी मांग से पीछे हटने से इनकार कर दिया। इस तरह छोटे सहयोगी दलों के लिए केवल सात सीटें ही बचती हैं। सूत्रों का कहना है कि शिवसेना के इस फॉर्म्युले पर छोटे दलों के साथ-साथ बीजेपी भी सहमति नहीं जता रही है। बीजेपी का कहना है कि वह अन्य सहयोगियों से बात कर कोई फैसला लेगी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।