बेनतीजा रही एनसीपी और कांग्रेस के बीच बैठक
(India)
महाराष्ट्र में सीटों को लेकर कांग्रेस-एनसीपी में विवाद जारी है। विधानसभा चुनाव के लिए सीटों को लेकर जारी गतिरोध पर मुंबई में हुई एनसीपी और कांग्रेस के बीच बैठक बेनतीजा रही। एनसीपी की मांग पर मुंबई में सीएम आवास पर दोनों पार्टियों के बीच बैठक हुई। सूत्रों की माने तो सीटों के बंटवारे पर आखिरी फैसला 25 सितंबर को होगा। इस मसले पर कांग्रेस नेता अहमद पटेल और प्रफुल्ल पटेल के बीच बातचीत हुई है जिसमें कांग्रेस 129 सीट तक मान सकती है। वहीं एनसीपी अब भी 144 सीटों पर अड़ी हुई है। अगर ऐसा नहीं होता है तो गठबंधन टूट जाएगा। महाराष्ट्र में सीटों के बंटवारे पर एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल से बातचीत के बाद मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि बैठक में सीटों के आंकड़े के साथ ही सीटों के अदला-बदली पर बातचीत होगी। हालांकि चव्हाण ने ये भी कहा कि बैठक में जरूरी है कि पूर्वाग्रह के बिना चर्चा हो।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।