लाहौर लायंस के खिलाफ जीत का क्रम जारी रखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स
(India) कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चाहेंगे कि फार्म में चल रहे सुरेश रैना अपनी आक्रामक फार्म जारी रखें और चेन्नई का नाकआउट चरण में पहुंचने का दावा मजबूत करें। रैना ने डॉल्फिन्स के खिलाफ 43 गेंद में 90 रन की पारी खेली थी। चेन्नई ने डॉल्फिन्स के खिलाफ निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 242 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया था, अब टीम इस पाकिस्तानी टीम के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम की सपाट पिच का पूरा फायदा उठाना चाहेगी। वेस्टइंडीज और चेन्नई सुपरकिंग्स के टी20 सलामी बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ भी धमाल दिखाना चाहेंगे क्योंकि अभी तक वह पिछले दो मैचों में बल्ले से कोई प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाये हैं। उनका पिछला आईपीएल सत्र काफी बेहतरीन रहा था। हालांकि ब्रैंडन मैकुलम ने तेजी से 49 रन जुटाकर फार्म में वापसी की, जिससे रैना एवं कंपनी को डॉल्फिन्स के लिये विशाल लक्ष्य बनाने में मदद मिली।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।