(DELHI, India)
राज्य में बाढ़ के कारण पिछले तीन दिनों में 30 लोगों की मौत हो गई है और करीब चार लाख लोग प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि गोगोई ने सिंह से कहा कि राज्य में बाढ़ की स्थिति गंभीर है, हालांकि पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश में कमी के मद्देनजर हालात में थोड़ा सुधार हुआ है। गोगोई ने गृह मंत्री को बाढ़ से गंभीर रूप से प्रभावित ग्वालपाड़ा, ढुबरी, कामरूप (ग्रामीण), कामरूप (शहर) तथा अन्य जिलों में फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरफ, सेना और अर्धसैनिक बलों के सहयोग से उठाए गए कई कदमों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने सिंह से कहा कि कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है और बाढ़ग्रस्त इलाकों में फंसे हुए दूसरे लोगों को बचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। गोगोई ने गृह मंत्री से आग्रह किया कि बाढ़ में मारे गए लोगों के परिजनों और घायलों के लिए सहायता राशि में वृद्धि की जाए तथा क्षतिग्रस्त मकानों एवं तबाह हुई फसलों की एवज में केंद्र से मिलने वाली मदद को भी बढ़ाया जाए। सिंह ने गोगोई को केंद्र की ओर से पूरी मदद का भरोसा दिलाया है तथा उनसे एक प्रस्ताव सौंपने के लिए कहा है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।