दिल्ली के जंतर-मंतर पर कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ रैली बुलाई थी, लेकिन उनकी ये रैली देखते ही देखते हिंसक हो गई। हालत इस कदर बिगड़े की पुलिस को हालात पर काबू करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं की आक्रोश रैली में यूथ कांग्रेस के लगभग 3000 कार्यकर्ता शामिल हुए थे। रैली का नेतृत्व दिग्विजय सिंह कर रहे थे। रैली को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने राहुल से मोर्चा संभालने की अपील की। दरअसल रैली में आए कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि राहुल गांधी भी इस रैली में आएंगे, लेकिन राहुल इस रैली से दूर रहे। रैली में दिग्विजय सिंह द्वारा बार-बार राहुल गांधी से मोर्चा संभालने और नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ पार्टी के अभियान की अगुआई करने की अपील के बाद कार्यकर्ता उत्साहित हो गए। जोश में ये कार्यकर्ता संसद की ओर बढ़े। उन्हें रोके जाने पर उन्होंने पुलिस पर हमला फेका। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।