(India)
भारतीय टीम ने 1740 अंक बनाकर मेजबान कोरिया को सिर्फ एक अंक से पछाड़ा। चीन ने 1742 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता। लंदन ओलंपिक रजत पदक विजेता विजय ने रैपिड सीरिज में 100, 98, 96 का स्कोर किया जबकि तमांग ने 99, 97, 97 और गुरप्रीत ने 95, 96, 97 का स्कोर किया। प्रीसिशन में विजय ने 95, 94 और 96 अंक बनाये जबकि तमांग ने 93, 96, 99 का स्कोर किया। गुरप्रीत ने 98, 99, 95 का स्कोर किया। भारत को मौजूदा एशियाई खेलों में पहला रजत पदक स्क्वाश पुरुष एकल में सौरव घोषाल ने दिलाया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।