जवाहरकला केंद्र की सुकृति कला दीर्घा भगवान श्रीकृष्ण के रूप और सौंदर्य से निखरी
(India) जयपुर के जवाहरकला केंद्र की सुकृति कला दीर्घा भगवान श्रीकृष्ण के रूप और सौंदर्य से निखर हुई है । गुड़गांव के वरिष्ठ चित्रकार अनिल कट्टा की बनाई पेंटिंग्स की प्रदर्शनी लगी हुई है । 29 सितंबर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में कलाकार ने भगवान श्रीकृष्ण के नयनों के कटाक्ष को अपने सृजन का माध्यम बनाया है। सभी पेंटिंग्स एक्रेलिक रंगों से कैनवस पर बनाई गई हैं। अनिल कट्टा का मानना है कि भगवान श्रीकृष्ण का स्वरूप बांका था इसीलिए उन्हें त्रिभंगी लाल और बांके बिहारी कहा जाता है। उनके इसी स्वरूप को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सभी पेंटिंग्स में उनके तिरछे नयनों और उनकी तिरछी काया को केंद्र में रखा है। सभी पेंटिंग्स में कृष्ण की आंखों का सौंदर्य देखने वालों को बरबस ही अपनी ओर खींच लेता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।