(India)
शाह ने अभ्यास मैदान के उद्घाटन समारोह के अवसर पर कहा, ‘हम मोटेरा को विश्व का सर्वश्रेष्ठ और अत्याधुनिक स्टेडियम बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए डिजाइन और प्रोजेक्ट तैयार है लेकिन हाल के चुनावों के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।’ उन्होंने कहा, ‘बीसीसीआई ने भी हमें इस प्रोजेक्ट में पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया है। इसके बाद संभवत: यह (सरदार पटेल स्टेडियम) दर्शकों की संख्या के लिहाज से दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम बन जाएगा।’ शाह ने कहा कि बेहतर सुविधाएं देने से गुजरात के क्रिकेट खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘अच्छी सुविधाओं के बिना अच्छा क्रिकेटर बनना मुश्किल है। मैदान पर बेहतर सुविधाओं से हम गुजरात से अच्छे क्रिकेटर तैयार करेंगे।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।