एशियन गेम्स में सात दिन बाद भारत को दूसरा गोल्ड
(India)
भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम ने कंपाउंड इवेंट में गोल्ड मेडल जीत लिया है। भारत का ये एशियन गेम्स में दूसरा गोल्ड है। वहीं महिला तीरंदाजी टीम को कांस्य से संतोष करना पड़ा। भारत को पहली बार एशियन गेम्स में तीरंदाजी के पुरुष इवेंट में स्वर्ण पदक मिला है। भारत ने फाइनल मुकाबले में कोरिया को 225 के मुकाबले 227 अंक से हराया।भारतीय टीम के रजत चैहान, संदीप कुमार, अभिषेक वर्मा ने गेयांग एशियाड आर्चरी फील्ड में दक्षिण कोरियाई टीम को 227-225 से मात दी। 17वें एशियाई खेलों में तीरंदाजी से भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है। इससे पहले इंडिया की महिला तीरंदाजों की टीम ने सुबह कंपाउंड इवेंट में ब्राॉन्ज जीता। तृषा देब, पूनम चानू, पुर्वशा शिंदे और सुरेखा ज्योति ने ईरान की टीम को 224-217 के स्कोर से पराजित कर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। अब तीरंदाजी में ही भारत की तृषा देब और अभिषेक वर्मा इंडीविजुअल इवेंट्स के सेमीफाइनल में उतरेंगे। दोनों का ही अब तक प्रदर्शन शानदार रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।