चव्हाण ने लगाया एनसीपी पर बीजेपी के साथ साठगांठ का आरोप
(India)

महाराष्ट्र में दोनों बड़े गठबंधनों में टूट के बाद पुराने दोस्तों में आरोपों के तीर चलने शुरू हो गए हैं। गठबंधन टूटने के बाद कांग्रेस ने एनसीपी पर, तो शिवसेना ने बीजेपी पर राजनीतिक हमले शुरू कर दिए हैं। गठबंधन टूटने के कुछ देर बाद ही महाराष्ट्र के कांग्रेसी मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने एनसीपी पर बीजेपी के साथ साठगांठ का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आखिर क्या वजह थी कि बीजेपी शिवसेना गठबंधन टूटने के कुछ देर बाद ही हमारा गठबंधन टूट गया। उन्होंने कहा कि एनसीपी के कुछ नेता केंद्र में मंत्री पद पाना चाहते हैं। इस वजह से वे बीजेपी के साथ जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन तोड़ने के पीछे एनसीपी की सत्ता की भूख है। कांग्रेस के आरोपों का खंडन करते हुए एनसीपी ने साफ कहा कि वे बीजेपी के साथ नहीं जाएगी। एनसीपी नेता तारिक अनवर ने कहा कि बीजेपी के साथ जाना मुनासिब नहीं है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।