(DELHI, India)
अंतरराष्ट्रीयता को बढ़ावा, लोकतंत्र एवं पर्यावरण को समर्थन, आतंकवाद विरोधी। पाक को अच्छा जवाब। इसके साथ ही पूर्व विदेश मंत्री थरूर ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर को पाकिस्तान कहना दुर्भाग्यपूर्ण था। थरूर ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि बिना लिखित भाषण के बोलने का जोखिम विदेशी मामलों में कसे हुए ब्यौरे वाले लिखित भाषण से मदद मिलती है। एक भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा पीओके को पाकिस्तान कहना दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसा पहली बार है कि थरूर ने पार्टी प्रवक्ता के रूप में मोदी की सराहना की है। जून में कांग्रेस ने थरूर द्वारा मोदी की सराहना वाली टिप्पणी से अपने को अलग कर लिया था। यह टिप्पणी अमेरिका की एक न्यूज वेबसाइट पर आई थी जिसमें थरूर ने अन्य बातों के अलावा यह भी कहा था कि मोदी अपने को ‘घृणा वाले व्यक्तित्व की बजाय आधुनिक एवं प्रगति वाले व्यक्ति के रूप में तब्दील करने का प्रयास कर रहे हैं।’
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।