एशियाई खेलों में पांच पदक जीतना बेहतर प्रदर्शन: सानिया
(India) सानिया ने साकेत माइनेनी के साथ मिश्रित युगल फाइनल के लिए उतरने से पहले कहा, ‘यह सप्ताह काफी अच्छा रहा। हम (सानिया और प्रार्थना थोंबारे) महिला युगल में पदक जीतने में सफल रहे जो बड़ी उपलब्धि है क्योंकि पहले हमने ऐसा कभी नहीं किया। मुझे अगुआई करनी थी। हम यहां युवा टीम के साथ आए हैं। हमारी सर्वश्रेष्ठ टीम नहीं आई। पांच पदक (आज के दो पदक सहित) काफी अच्छा प्रदर्शन है।’ दुबई में रहने वाली हैदराबाद की सानिया ने संवाददाताओं से बात की क्योंकि इंचियोन में कल रात से हो रही लगातार बारिश के कारण मैच को आगे खिसका दिया गया है,, डब्ल्यूटीए टूर पर युगल अंक जुटाने के लिए शुरू में एशियाई खेलों से हटने के बारे में विचार कर रही सानिया ने वह देश के पदक जीतने की संभावना में इजाफा करना चाहती थी। उन्होंने कहा, ‘मैंने जैसे ही यहां आने का फैसला किया मुझे पता था कि यह सही फैसला है। मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण यह था कि भारत की अधिक से अधिक पदक जीतने की संभावना बनाऊं। मैंने वह किया जो मैं कर सकती थी और मैं जिन दो स्पर्धाओं (महिला युगल और मिश्रित युगल) में खेली उनमें दो पदक जीते।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।