कुश्ती में बजरंग का सिल्वर दांव
योगेश्वर दत्त के स्वर्ण पदक जीतने के बाद कुश्ती में सोमवार को भारत एक और स्वर्ण पदक की आस थी। लेकिन 61 किलो भारवर्ग में बजरंग ईरान के मसूद से शिकस्त झेलनी पड़ी। वहीं नरसिंह यादव ने कांस्य पदक अपनी झोली में डाला।
मुक्केबाजों के जीत के पंच जारी
वहीं पदकों की बड़ी उम्मीद भारतीय मुक्केबाजों का सफर जारी है। महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकोम, एल सरिता देवी और पूजा रानी अपने-अपने राउंड के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं और वे सोमवार को फाइनल में पहुंचने के लिए रिंग में उतरेंगी। जब पुरूष वर्ग में विकास कृष्णन ने मिडिलवेट क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
एथलेटिक्स में एक और कांस्य
एथलेटिक्स में भारत को एक और कांस्य मिला। 1500 मीटर दौड़ में जेपी वितील ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।