(International)
सूत्रों ने बताया कि इन बैठकों में प्रधानमंत्री मोदी भारत में निवेश को लेकर 11 प्रमुख कंपनियों के सीईओ से बातचीत कर रहे हैं। इसके अलावा 30 तारीख को भी नरेंद्र मोदी वाशिंगटन में करीब 400 कारोबारियों के साथ मुलाकात कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूयॉर्क में ही अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, उनकी पत्नी और पूर्व विदेशमंत्री हिलेरी क्लिंटन से भी मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए खास डिनर का आयोजन किया है। इससे पहले रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैडिसन स्क्वायर पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय को संबोधित किया। कोई मोदी को रॉक स्टार करार दे रहा है, तो कोई भारतीय-अमेरिकी समुदाय का हीरो। मोदी की लोकप्रियता और उनके भाषण के बारे में प्रमुखता से अखबारों में लिखा गया है।
गौर हो कि न्यूयॉर्क के मशहूर मेडिसन स्क्वायर गार्डन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू सिर चढ़ कर बोला। यहां पहुंचे लोगों में मोदी को सुनने के लिए जबरदस्त उत्साह था। जय हो और वंदेमातरम के नारे से मैडिसन स्क्वॉयर गूंजने लगा। ना जाने कितनी बार उनके भाषण के दौरान तालियां बजी होंगी यह कहना मुश्किल हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।