वही मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के मंदिर वाले बयान के बाद मंदिर के पुजारी ने इसे झूठ का पुलिंदा बताया है। मधुबनी के अंधरा ठाड़ी गांव में परमेश्वरी मंदिर के पूजारी अशोक कुमार झा ने कहा कि मुख्यमंत्री पूरी तरह झूठ बोल रहे हैं। ना तो उन्हें किसी ने इसकी जानकारी दी और ना ही मंदिर को धोया गया। ना सिर्फ पुजारी, बल्कि उस दिन मौजूद स्थानीय लोगों ने भी ऐसी किसी घटना से पूरी तरह इनकार किया। उन्होंने कहा कि मंदिर धोया जरुर था। लेकिन सीएम के आने से पहले धोया गया था। जो कि रोजाना होता है। रोज सुबह और देर शाम आरती के समय मंदिर को धोया जाता है। जो एक धार्मिक प्रक्रिया है
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।