‘देश में अस्पृश्यता एक अपराध’
(India)
बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के दर्शन करने के बाद मंदिर धोने की घटना को केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने बेहद शर्मनाक बताया है। पासवान ने इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया कि दलित मुख्यमंत्री ने अपराधियों को अभी तक गिरफ्तार करने के लिए क्यों नहीं कहा। पासवान जो खुद जीतनराम मांझी की तरह दलित हैं। उन्होंने कहा कि देश में अस्पृश्यता एक अपराध है। यहां तक कि ये एक आम आदमी के मामले में भी उतना ही महत्व रखती है। ये और ही शर्मनाक है कि दलित नेता के मंदिर में दर्शन करने के बाद मूर्ति की धुलाई की गई और उन्होंने कुछ नहीं किया। इससे शर्मनाक और कुछ नहीं हो सकता है। उन्हें तुरंत ही पुलिस को उन अपराधियों को गिरफ्तार करके जेल भेजने के लिए कहना चाहिए था।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।