ओबामा ने पूछा मोदी से हाल, 'केम छो मिस्टर प्राइम मिनिस्टर'
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आयोजित रात्रिभोज के मेन्यू में केसर बासमती चावल, कंप्रेस्ड एवैकाडोज़, कुरकुरी मछली और सालमॅन मछली जैसे कई लज़ीज़ व्यंजन शामिल किए थे लेकिन प्रधानमंत्री ने अपने उपवास के चलते सिर्फ और सिर्फ गुनगुना पानी ही पिया। इस अवसर पर अमेरिका की ओर से मौजूद नौ मेहमानों में उप राष्ट्रपति जोए बाइडेन, उप विदेश मंत्री विलियम बर्न्स, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुज़ैन राइस, यूएसएआईडी के राजीव शाह शामिल थे। वहीं भारत की ओर से मौजूद प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, अमेरिका में भारत के राजदूत एस जयशंकर और विदेश सचिव सुजाता सिंह सहित अन्य अतिथि थे। मोदी ने कहा कि ओबामा के साथ उनकी मुलाकात शानदार रही और व्यापक मुद्दों पर चर्चा हुई । प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘ओबामा और मैंने साझेदारी के लिए वह दृष्टिकोण साझा किया जिसमें हमारे देश समूची मानवता के लाभ के लिए काम करते हैं ।’ रात्रिभोज बैठक 90 मिनट तक चली ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।