खत्म किये जाएंगे अप्रासंगिक श्रम कानून : राजनाथ
(DELHI, India) सिंह ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा पेंशनधारकों की न्यूनतम पेंशन सीमा एक हजार रुपये किये जाने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में कहा ‘श्रम कानूनों के कारण कई अड़चनें आती हैं। ऐसे 44 श्रम कानून हैं जिन पर सरकार पुनर्विचार कर रही है।’ उन्होंने कहा ‘बारह ऐसे कानून हैं जिनमें संशोधन का प्रस्ताव तैयार है। जरूरत पड़ी तो पुराने अप्रसांगिक कानूनों को समाप्त किया जाएगा।’ गृह मंत्री ने कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा न्यूनतम पेंशन एक हजार रुपये किये जाने से केन्द्र पर 11 हजार करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। इसकी भरपाई केन्द्र सरकार करेगी। इसका जनता पर कोई बोझ नहीं पड़ने दिया जाएगा। गोमती सफाई अभियान के बारे में सिंह ने कहा कि इस नदी की सफाई के लिये सरकार प्रतिबद्ध है। एक तकनीकी टीम ने गोमती को लेकर स्थिति रिपोर्ट केन्द्र को सौंप दी है और केन्द्र ने इसके लिये विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिये हैं। स्वच्छ गोमती अभियान जल्द ही शुरु होगा।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।