लखनऊ में गोमती नदी की सफाई में जुटे राजनाथ सिंह और उमा भारती
(BakshiKaTalab**, Lucknow) सिंह ने आज यहां लखनउ विश्वविद्यालय के निकट गोमती तट पर स्थित झूलेलाल पार्क में आयोजित पर्यावरण स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा ‘‘नदियों की सेहत किसी देश की सेहत की सूचक हैं, जिन देशों की नदियां सूखने लगती हैं उन देशों का भाग्य भी सूखने लगता है, ’’ उन्होंने कहा कि भारत सरकार का उद्देश्य देश को प्रमुख आर्थिक क्षेत्र के रूप में ही नहीं बल्कि प्रमुख आध्यात्मिक क्षेत्र के रूप में भी विकसित करना है और दोनों के लिए नदियों की स्वच्छता निर्मलता और अविरल प्रवाह जरूरी है, लखनउ से सांसद सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनउ में कुडिया घाट से लेकर लामार्टिनियर कालेज तक गोमती तट को उसी तरह सुंदर रूप से विकसित किया जायेगा जैसा कि अहमदाबाद में साबरमती तट को किया गया है, उन्होंने केंद्रीय गंगा पुनरेद्धार एवं जल संसाधन मंत्री उमा भारती की मौजूदगी में कहा कि गंगा की ही तरह गोमती को भी स्वच्छ और निर्मल बनाये जाने की दिशा में काम शुरू हो गया है और राजधानी लखनऊ में गोमती की सफाई के लिए शीघ्र ही विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (जीपीआर) तैयार करके काम को आगे बढ़ाया जायेगा,समारोह को गंगा पुनरेद्धार एंव जल संसाधन विकास मंत्री उमा भारती ने भी संबोधित किया, उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस नीत संप्रग सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हम दस साल के हिमयुग से निकल कर आये हैं, उन्होंने कहा कि अब गंगा को जल संसाधन मंत्रालय से जोड़ दिया गया है, उमा भारती ने कहा कि दीर्घकालीन एवं लघुकालीन योजनाओं के जरिए तीन साल में ही गंगा निर्मल दिखने लगेगी और दस साल में गंगा को पूरी तरह स्वच्छ और निर्मल बना लिया जायेगा

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।