(India)
पहले दो क्वार्टर में कोई गोल नहीं होने के बाद आकाशदीप ने 44वें मिनट में भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई जो निर्णायक साबित हुई। पिछली बार 2012 बुसान एशियाई खेलों के फाइनल में जगह बनाने वाली भारतीय पुरूष हाकी टीम अब फाइनल में गुरूवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान और मलेशिया के बीच होने वाले सेमीफाइनल की विजेता से भिड़ेगी। भारतीय टीम ने शुरूआत से ही मैच में दबदबा बनाए रखा और नियंत्रण में दिखी जबकि कोरियाई टीम भारतीय डिफेंस को छकाने में नाकाम रही। भारतीय टीम ने लगातार कोरियाई टीम पर हमले बोले जबकि विरोधी टीम ऐसा करने में नाकाम रही। भारत को गोल करने का पहला मौका पांचवें मिनट में मिला लेकिन एसवी सुनील के पास को धर्मवीर सिंह अपने कब्जे में लेने में नाकाम रहे जबकि उन्हें सिर्फ विरोधी गोलकीपर म्युंगहो ली को छकाना था। दूसरे क्वार्टर के तीसरे मिनट में भारत को लगातार दो पेनल्टी कार्नर मिले लेकिन गोलकीपर ली ने वी रघुनाथ के हमलों को नाकाम कर दिया। रमनदीप सिंह और गुरविंदर सिंह चांडी ने एक बार फिर निराश किया लेकिन बीरेंद्र लाकड़ा, रघुनाथ, मनप्रीत सिंह और रूपिंदर पाल सिंह की रक्षापंक्ति ने ठोस खेल दिखाया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।