रहस्यमयी स्पिनर सुनील नारायण की संदिग्ध एक्शन के लिये रिपोर्ट
(India) चैंपियन्स लीग आयोजन समिति ने सोमवार देर रात मीडिया को जारी विज्ञप्ति में पुष्टि की कि मैदानी अंपायर अनिल चौधरी और चेट्टिहोडी शमशुद्दीन के साथ साथ तीसरे अंपायर कुमार धर्मसेना ने नारायण की तेज गेंदों पर संदेह व्यक्त किया है। विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘मैदानी अंपायर अनिल चौधरी और चेट्टिहोडी शमशुद्दीन और तीसरे अंपायर कुमार धर्मसेना ने मैच समाप्त होने के बाद नारायण की रिपोर्ट की। रिपोर्ट विशेषरूप से नारायण की तेज गेंदों से संबंधित है। ’ इसमें आगे कहा गया है, ‘चैंपियन्स लीग गैरकानूनी गेंदबाजी एक्शन नीति के तहत नारायण बीसीसीआई संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन समिति से आधिकारिक आकलन करने के लिये आग्रह कर सकता है। नारायण को चेतावनी सूची में रखा गया है तथा वह अपनी टीम की तरफ से मैचों में खेल सकते हैं।’ नारायण को यदि इसी समस्या के लिये फिर से रिपोर्ट किया जाता है तो उन्हें चैंपियन्स लीग टी20 में आगे गेंदबाजी करने से रोक दिया जाएगा हालांकि वह बल्लेबाज के रूप में खेल सकते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।