(India)
उन्होंने मुकाबले में कजाकिस्तान की बॉक्सर को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया। मैरीकॉम ने एशियाई खेलों की मुक्केबाजी स्पर्धा में महिला 48 से 51 किग्रा वर्ग का स्वर्ण पदक जीता है। इस तरह एशियन गेम्स में भारत का यह सातवां गोल्ड मेडल है। गौर हो कि ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एम सी मैरीकॉम ने एशियाई खेलों में अपने अभियान का शानदार आगाज कोरिया की किम येजी को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। उसके बाद मैरीकॉम का मुकाबला वियतनाम की बॉक्सर ले थी बैंग के साथ हुआ, जिसमें मैरीकॉम ने अपनी प्रतिद्वंदी को शानदार खेल दिखाते हुए हराया और फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। गौर हो कि पिछले ओलंपिक में मैरीकॉम ने देश के लिए स्वर्ण जीता था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।