(India)
आरती को महिला 57 किग्रा वर्ग के राउंड आफ 32 में कजाखस्तान की गानिया अल्जाक के हाथों 8-15 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ आनंद को पुरूष 80 किग्रा वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में कोरिया के योंगह्युन पार्क ने 7-1 से शिकस्त दी। महिला 57 किग्रा वर्ग में आरती ने अच्छी शुरूआत करते हुए पहला दौर 2-0 से जीत लिया लेकिन वह दूसरा दौर 3-4 से हार गई। तीसरे दौर में आरती बिलकुल भी लय में नहीं दिखी जिसे उन्होंने 3-11 से गंवाकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश का मौका भी गंवा दिया। आनंद ने पहले दो दौर में अपने प्रतिद्वंद्वी को कड़ी टक्कर दी। कोरियाई खिलाड़ी हालांकि इन दोनों ही दौर में एक-एक अंक जुटाने में सफल रहा। भारतीय खिलाड़ी ने तीसरे दौर में एक अंक जुटाया लेकिन पार्क ने पांच अंक जुटाते हुए मैच जीत लिया। आज होने वाले एक अन्य मुकाबले में भारत में नकुल मल्होत्रा पुरुष वर्ग के 87 किग्रा से अधिक भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में लेबनान के इलियास अल हेदारी से भिड़ेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।