एशियाई खेल: हॉकी के फाइनल में 32 साल बाद भारत-पाक आमने सामने
(India) दोनों टीमों के बीच हुए लीग मुकाबले की तरह इसमें भी जज्बे और आक्रामकता की कोई कमी नहीं होगी। लीग चरण में हालांकि भारत को 1-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। भारत और पाकिस्तान एशियाई खेलों की पुरुष स्पर्धा के फाइनल में पिछली बार 1982 में नयी दिल्ली में ध्यान चंद स्टेडियम में आमने सामने थे और तब पाकिस्तान ने उलटफेर करते हुए 7-1 से दर्ज की थी जिसके बाद गोलकीपर मीर रंजन नेगी और डिफेंस की काफी आलोचना हुई थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।