अनंत गीते ने इस्तीफे की संभावना से किया इनकार
(MAHARASHTRA, India) फिर भले ही भाजपा और शिवसेना ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़ने का निर्णय किया है। गीते भारी उद्योग मंत्रालय संभाल रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह इस्तीफा देंगे, गीते ने कहा,‘निश्चित रूप से नहीं।’उन्होंने कहा,‘यह गठबंधन केंद्र में बरकरार रहेगा।’ भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में सीटों के बंटवारे पर बातचीत विफल होने पर शिवसेना के साथ अपने 25 साल पुराने गठजोड़ को समाप्त करने की घोषणा की थी। गीते ने कहा कि उन्होंने इस बारे में पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे से बात की है। उन्होंने कहा, ‘मैंने उद्धव ठाकरे से बात की है। त्याग पत्र देने का सवाल ही नहीं उठता। हम राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) का हिस्सा हैं।’ भारी उद्योग एवं लोक उद्यम मंत्री गीते ने संवाददाताओं से कहा, ‘सरकार राजग की है और राजग सरकार के गठन में शिवसेना का महत्वपूर्ण योगदान है। महाराष्ट्र से 42 सांसद चुनकर आए हैं। इसमें शिवसेना का बड़ा योगदान है। इसलिए त्यागपत्र देने का तो सवाल ही नहीं उठता।’ महाराष्ट्र में चुनाव के बाद शिवसेना और भाजपा में गठजोड़ के सवाल पर गीते ने कहा, ‘भविष्य के बारे में बात करना अभी उचित नहीं होगा। राजनीति में कुछ भी संभव है।’ उद्धव की कल मोदी से संभावित मुलाकात के सवाल पर गीते ने कहा, ‘मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।’ महाराष्ट्र में चुनाव 15 अक्तूबर को होने हैं। पिछले आम चुनाव में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को 48 में से 42 सीटों पर सफलता मिली थी। सफलता से उत्साहित भाजपा विधानसभा चुनावा में 135 सीटों पर लड़ना चाहती थी पर शिवसेना उसके लिए 119 सीटें ही छोड़ने को तैयार थी। बाद में वह कुछ और सीटें देने के लिए तैयार हो गयी थी पर बात नहीं बन सकी।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।