(DELHI, India)
एक सरकारी बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कृषक एक्सप्रेस और बरौनी एक्सप्रेस की टक्कर में मरने वालों तथा गंभीर रूप से घायल लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। प्रधानमंत्री ने दुर्घटना में मरने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बीती रात दो यात्री ट्रेनों की टक्कर में कम से कम 12 यात्रियों की मौत हो गयी तथा 45 अन्य जख्मी हो गये। इस घटना में मडुआडीह-लखनऊ कृषक एक्सप्रेस ने बरौनी जा रही एक्सप्रेस ट्रेन को उस समय टक्कर मार दी जब बरौनी एक्सप्रेस नन्दनगर रेलवे क्रॉसिंग पर लूप लाइन पर थी।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।