चैंपियन्‍स लीग टी20: सेमीफाइनल में केकेआर और होबार्ट के बीच होगी टक्कर
(India) केकेआर ने चैंपियंस लीग में अब तक अपने चारों मैच जीते हैं और वह इस साल आईपीएल टी 20 टूर्नामेंट से लगातार 13 मैचों से अजेय बनी हुई है। कप्तान गंभीर, रोबिन उथप्पा, मनीष पांडेय, सूर्यकुमार यादव, जाक कैलिस, रेयान टेन डोएशे और आंद्रे रसेल के रूप में अच्छा बल्लेबाजी क्रम है। गेंदबाजी विभाग में हालांकि टीम को झटका लगा है क्योंकि बीते मैच में सुनील नारायण के संदिग्ध एक्शन को लेकर रिपोर्ट की गई है। हालांकि युवा कुलदीप यादव के अलावा यूसुफ पठान, डोएशे तथा रसेल के रूप में आलराउंडर काफी सफल रहे हैं। केकेआर के स्टार बल्लेबाज उथप्पा कह चुके हैं कि उनकी टीम हरिकेन्स के खिलाफ सेमीफाइनल में अपनी मजबूतियों पर ध्यान देने की केाशिश करेगी। कोलकाता ने अपने सभी ग्रुप मैच हैदराबाद में खेले हैं और उसे यहां की परिस्थितियों का फायदा मिलने की उम्मीद है। केकेआर के कोच वसीम अकरम ने हाल में कहा था कि हैदराबाद उनकी टीम के लिए घर जैसा हो गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।