(India)
रोहित चोट के कारण चैंपियंस लीग ट्वेंटी20 टूर्नामेंट में भी नहीं खेल पाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला के दौरान अंगुली की चोट से पीड़ित हुए रोहित शुरुआत में चार हफ्तों के लिए क्रिकेट से दूर हुए थे। वह अंगुली की चोट से तो उबर आए लेकिन उनकी कंधे की चोट ने उन्हें अब भी परेशान कर रखा है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने आज कहा कि फ्रैक्चर हुई हड्डी को ठीक करने के लिए, हाथ के अंदर दो पिन लगाए गए थे और अब मेरी जानकारी के अनुसार, इन्हें निकाल दिया गया है। रोहित हाथ में अब बेहतर महसूस कर रहे हैं। रोहित को बीसीसीआई के बेंगलूर स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में फिजियो की देखभाल में रखा गया है और उनके 30 अक्तूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में वापसी करने की उम्मीद है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।