भारत में गांधी जी पर कई फिल्में बन चुकी हैं, लेकिन ब्रिटेन में बनी फिल्म ‘गांधी’ आज भी खास है। नवंबर, 1982 में ये फिल्म भारत में रिलीज हुई थी, जिसमें ब्रिटिश एक्टर बेन किंग्सले ने गांधी का किरदार निभाया था। इस फिल्म के लिए उन्हें ‘बेस्ट एक्टर’ का एकेडमी अवॉर्ड मिला था। तब के कई फिल्म एक्सपर्ट्स ने इस किरदार को अब के इतिहास में निभाया गया सबसे बेहतरीन बायोग्राफिकल परफॉर्मेंस बताया था। इस किरदार के लिए खुद को तैयार करने में बेन किंग्सले को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। करीब 10 किलो वजन घटाने के साथ ही, उन्होंने अपने सिर के बाल मुंडवाए थे, लगातार मेडिटेशन, योगा किया था और चरखा चलाना भी सीखा था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।