(DELHI, India)
आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने के 18 साल पुराने मामले में बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने 27 सितंबर को जयललिता को 4 साल कैद और 100 करोड़ रूपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। अन्नाद्रमुक संसदीय दल के नेता पी वेणुगोपल ने बताया कि सांसदों का अनशन सुबह 10 बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चलेगा। उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि जमानत के लिए जयललिता की याचिका पर सुनवाई में इतना ‘विलंब’ क्यों हो रहा है। उन्होंने मांग की कि जयललिता को ‘कानून के मुताबिक तत्काल राहत’ दी जानी चाहिए। वेणुगोपाल ने कहा कि अनशन का उद्देश्य हमारी नेता को जमानत देने में विलंब की ओर देश का ध्यान आकर्षित करना है। फैसला शनिवार को दिया गया जिसके बाद दशहरा की छुट्टियां हो गईं।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।