(India)
इंग्लैंड के पिछले सत्र में कुक को टेस्ट और वनडे दोनों टीमों की कप्तानी से हटाए जाने की मांग की जा रही थी क्योंकि यह सलामी बल्लेबाज भारत के खिलाफ दोनों प्रारूपों में रन बनाने में जूझ रहा था। कुक की टेस्ट कप्तानी हालांकि बरकरार रखी गई और पिछले हफ्ते उन्हें आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में 2015 में होने वाले विश्व कप के लिए भी टीम का कप्तान बना दिया गया। एंडरसन ने लंदन में पेशेवर क्रिकेटर्स संघ के पुरस्कार समारोह के दौरान कहा कि हमारे लिए यह कभी कोई सवाल नहीं था। कप्तानी को लेकर सिर्फ अटकलें लगाई जा रही थी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के नजरिये से हमने कभी नहीं सोचा कि विश्व कप में कोई और हमारी अगुआई करेगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।