फिर से दोस्त बन सकते हैं भाजपा-शिवसेना
(India)
हाल ही में गठबंधन तोड़कर अलग हुए बीजेपी और शिवसेना चुनाव बाद फिर दोस्त बन सकते हैं। बीजेपी के सीनियर लीडर और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कुछ ऐसे ही संकेत दिए हैं। शिवसेना के साथ चुनाव बाद संभावित करार का संकेत देते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि हालात की मांग होने पर बीजेपी अपनी पूर्व सहयोगी से एक बार फिर हाथ मिलाने पर विचार कर सकती है। शिवसेना के साथ चुनाव बाद करार के बारे में पूछे जाने पर गडकरी ने महाराष्ट्र में 25 साल पुराने भगवा गठबंधन के टूटने को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद बताया। उन्होंने कहा कि अगर हालात बनते हैं तो निश्चित तौर पर सोचेंगे। हिंदुत्व के आधार पर शिवसेना हमारे साथ रही है। बीजेपी में शिवसेना को लेकर कड़वाहट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बाल ठाकरे के लिए हममें उतना ही प्यार है, जितना अटलजी के लिए। उन्होंने कहा कि जरूरत होने पर इन मुद्दों के बारे में हमारा संसदीय बोर्ड विचार करेगा। यह पूछे जाने पर कि बीजेपी क्या एनसीपी-कांग्रेस से समर्थन लेने पर विचार करेगी, गडकरी ने कहा कि हमें बहुमत मिलेगा। इसमें कोई अगर-मगर नहीं है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।