प्रधानमंत्री की मन की बात': नरेंद्र मोदी बोले- हम अपनी शक्तियों को भूल चुके हैं, अपनी ताकत पहचाननी होगी
(DELHI, India) प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को आकाशवाणी के संपूर्ण नेटवर्क पर शुक्रवार सुबह 11 बजे से प्रसारित किया गया। इस दौरान देशवासियों से कई मुद्दों पर अपने विचार साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कई प्रमुख बातें कहीं, जो नीचे दिए गए हैं:-
-हम अपनी शक्तियों को भूल चुके हैं।

-हमें अपनी ताकत पहचाननी होगी।

-रेडियो के जरिये बातचीत जारी रहेगी।

-रेडियो पर रविवार सुबह 11 बजे होगी बातचीत

-सफाई अभियान से आप 9 लोगों को जोड़ें।

-विजयादशमी पर बुराइयों को पराजित करने का संकल्‍प लेना चाहिए।

-अपने अंदर की दस बुराइयों को खत्‍म करने का संकल्‍प लें।

-खादी के इस्‍तेमाल से गरीबों का घर चलता है।

-देश का हर नागरिक एक खादी का कपड़ा जरूर पहनें।

-रेडियो के माध्‍यम से गरीब से गरीब लोगों तक पहुंच होगी।

-सवा सौ करोड़ देशवासियों को आगे बढ़ना है।

-देशवासियों में अपार शक्ति है।

-अगर हम चलेंगे तो देश चलेगा।

-कुछ लोगों ने लिखा कि पॉलिथिन पर बैन लगेगा।

-देशवासियों को खुद एक संकल्‍प करना होगा।

-देश की ताकत गांवों में, किसानों में और युवाओं में है।

-मेरे देश की ताकत गरीब की झोपड़ी में है।

-हमें गंदगी से मुक्ति का संकल्‍प लेना चाहिए।

-हमें खुद उठकर चलना होगा।

-हर आदमी एक कदम चले, देश खुद बढ़ जाएगा।

-हम कम खर्च में मंगल पर पहुंचे, वैज्ञानिकों ने मान बढ़ाया।

पीएम का संबोधन का 24 भारतीय भाषाओं में अनुवाद भी होगा और इसका दूरदर्शन पर प्रसारण होगा। पीएम की यह बातचीत तकरीबन पूरे देश में सुनी गई। रेडियो के जरिए लोगों तक पहुंचने का फैसला करते समय मोदी ने इस कदम के लिए प्रारूप एवं आवृत्ति के बारे में जनता से सुझाव मांगे थे। ‘माय जीओवी’ नाम से एक वेबसाइट शुरू की गई ताकि नागरिक अपने विचार साझा कर सके। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि रेडियो कार्यक्रम प्रधानमंत्री की ओर से लोगों के साथ नए ढंग से संवाद करने का एक और कदम है। बयान में कहा गया है कि देशवासियों के साथ अपने विचार साझा करने के प्रधानमंत्री के विचार को लोगों ने पूरे उत्साह से लिया है। इस पर देश के सभी कोनों से प्रतिक्रिया आई है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।