एशियन गेम्‍स 2014: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण पदक
(India) भारत ने इस तरह महिला कबड्डी ने अपना दबदबा बनाए रखा जिसने 2010 में ग्वांग्झू में एशियाई खेलों में पदार्पण किया था। आज के मैच में भारत ने धीमी शुरुआत की लेकिन टीम जल्द ही लय में आ गई और उसने दिखा दिया कि आखिर क्यों उन्हें इस खेल का दिग्गज माना जाता है। ईरान की टीम ने कड़ी टक्कर दी लेकिन इसके बावजूद भारतीय टीम पहले हाफ के बाद 15-11 से आगे चल रही थी। भारत ने हालांकि दूसरे हाफ में दबदबा बनाते हुए आसान जीत दर्ज की। भारत ने मैच के दो बार पूरी विरोधी टीम को आउट किया जिससे उसे चार लोना अंक मिले। ईरान एक भी लोना अंक हासिल नहीं कर पाया। अंत में भारत ईरान के लिए तकनीकी रूप से काफी मजबूत साबित हुआ। ईरान की टीम भी हालांकि पिछले खेलों के कांस्य पदक के मुकाबले इस बार बेहतर प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतने में सफल रही।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।