(DELHI, India)
माकपा पोलित ब्यूरो ने यहां एक बयान में कहा कि आरएसएस इस अवसर का इस्तेमाल अपनी हिन्दुत्व की विचारधारा को फैलाने के लिए करती है। राष्ट्रीय सार्वजनिक प्रसारक को आरएसएस जैसे संगठन के प्रमुख के भाषण को सीधा प्रसारित नहीं करना चाहिए था। पार्टी ने विजयादशमी के अवसर पर मोहन भागवत के संबोधन को सीधा प्रसारित करने के दूरदर्शन के निर्णय की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई जाहिर करती है कि मोदी सरकार द्वारा सार्वजनिक प्रसारक का किस तरह दुरूपयोग किया जा रहा है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने भी भागवत के भाषण को सीधा प्रसारित किये जाने की निंदा की और कहा कि यह सरकारी प्रसारक का दुरूपयोग है। भाकपा के महासचिव डी राजा ने कहा कि सरकार और खासकर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को दूरदर्शन को आरएसएस का मुख्यपत्र बनने की इजाजत देने के लिए जनता को स्पष्टीकरण देना चाहिए। आरएसएस के सरसंघचालक ने आज नागपुर के रेशमबाग मैदान में संघ कार्यकर्ताओं को विजयदशमी के मौके पर संबोधित किया।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।