गठबंधन टूटने पर सोनिया से कोई शिकायत नहीं : पवार
(DELHI, India) गठबंधन टूटने के लिये पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को जिम्मेदार ठहराते हुए पवार ने संवाददाताओं से कहा, ‘जब मैंने सोनिया गांधी से महाराष्ट्र में संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने की बात की तब उनका रुख प्रस्ताव के बारे में सकारात्मक था। यह तय किया गया कि सीटों के बंटवारे के मुद्दे पर राज्य स्तर पर बातचीत की जायेगी।’ उन्होंने कहा, ‘सोनिया गांधी से मुझे कोई शिकायत नहीं है। मैंने उन्हें गठबंधन को जारी रखने के बारे नि:संदेह रूप से सकारात्मक पाया। मैंने इस संबंध में राहुल (गांधी) का नाम भी नहीं लिया।’ पृथक विदर्भ राज्य की मांग के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा कि राकांपा ने हमेशा से अविभावित महाराष्ट्र का पक्ष लिया है

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।