फाइनल से पहले किंग्स इलेवन के खिलाफ हुआ मैच संपूर्ण था: धोनी
(India) चेन्नई सुपरकिंग्स ने आज यहां पंजाब की टीम को 65 रन से मात देकर शनिवार को होने वाले फाइनल में जगह बनाई जहां उसकी भिड़ंत आईपीएल चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स से होगी। चेन्नई के लिये ड्वेन ब्रावो ने अर्धशतकीय पारी खेली और फाफ डु प्लेसिस ने भी अच्छा योगदान दिया, जिसके बाद उनके गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी की। धोनी ने मैच के बाद ब्रावो और डु प्लेसिस की प्रशंसा में कहा कि कुल मिलाकर मुझे लगता है कि यह हमारे लिये संपूर्ण मैच था। मुझे लगता है कि ब्रावो के साथ फाफ डु प्लेसिस की पारी भी बहुत महत्वपूर्ण थी। फाफ अच्छी तरह रोटेट कर रहा था, उसने ब्रावो से दबाव हल्का कर दिया। उन्होंने कहा कि 160 से अधिक के करीब का स्कोर अच्छा स्कोर होता। धोनी ने पिच के बारे में कहा कि इसमें थोड़ा असमान उछाल था और अगर आपको लगता है कि आप अपने बड़े शाट खेल सकते हो तो गेंद नीची ही रहेगी। यह थोड़ा मुश्किल था लेकिन हमारे खिलाड़ियों ने ये रन जुटाये। उन्होंने गेंदबाजों की तारीफ में कहा कि आशीष और मोहित ने हमारे लिये सचमुच बढ़िया शुरूआत की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।