आज हरियाणा में प्रचार शुरू करेंगे बड़े नेता
(India)
हरियाणा विधानसभा चुनाव में सभी दलों के स्टार प्रचारक शनिवार से चुनाव प्रचार में कूदेंगे। अमेरिका से लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करनाल में पहली चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे छह अक्टूबर को सिरसा, कुरुक्षेत्र और फरीदाबाद में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। मोदी सूबे में दस रैलियों को संबोधित करेंगे। इसी दिन यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी महम और सिरसा में रैली करेंगी।मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सोनिया गांधी के साथ रहेंगे। सोनिया गांधी 11 बजे महम अनाज मंडी में जनसभा संबोधित करेंगी। इसके बाद सोनिया की सभा सिरसा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में होगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।